नमस्कार दोस्तों आप सभी का Ab expert study में स्वागत है। इस आर्टिकल में super tet mathematics madel paper'-2023 के विषय में उदाहरण द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी है। यदि आप कम्पटीटर है, तो आप जानते ही होंगे, कि mathematics से सभी परीक्षाओं में प्रश्न अवश्य पूछे जाते है। जो परीक्षार्थियों के अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायक होता है। यदि परीक्षार्थियों को सही एवं प्रमाणित सामग्री प्राप्त हो जाती है ,तो उसका सही समय से अभ्यास करके परीक्षा में सफल हो सकते है।
super tet mathematics syllabus -
1- संख्या पध्दति ,स्थानीय मान ,भिन्न ,साधारण एवं चक्रविधि व्याज ,अनुपात ,लाभ -हानि ,प्रतिशत पर आधारित गुणनखंड , ऐकिक नियम ,सामान्य बीजगणित,क्षेत्रफल-वर्ग ,आयत, वृत्त, गोला, शंकु , आयतन ,सर्व समिकाएँ ,सामान्य ज्यामिति ,सामान्य सांख्यकी आदि।
super tet mathematics madel paper'-2023 को उदाहरण द्वारा अभ्यास
उदाहरण 1 - किसी धन का साधारण व्याज उस धन का 4 /25 भाग हो तो तथा वर्षो की संख्या वार्षिक व्याज की दर की संख्या के बराबर हो ,तो वार्षिक व्याज की दर क्या होगी ?
(a) 4 %
(b) 8 %
(c) 12%
(d) 9%
हल - माना धन = X रूपये है
व्याज = 4/25 X रु
साधारण व्याज = मूलधन x दर x समय /100
दर =व्याज x 100 /मूलधन x समय
दर = 4/25 Xx100/ X x समय
दिया है , दर बराबर समय ( दर =समय )
दर2 = 4/25 x100
दर = 4%
अभीष्ट उत्तर => (a) 4 %
उदाहरण2 - 4000 रु पर 8 % वार्षिक व्याज दर से 3 वर्ष में साधारण व्याज तथा चक्रवृध्दि व्याज का अंतर कितना होगा ?
(a) 78.848 रु
(b) 68.848रु
(c) 75.848रु
(d)45.854रु
हल -दिया है , मूलधन = 4000 रु , दर =8 %
3 वर्ष केलिए साधारण व्याज तथा चक्रवृध्दि व्याज का अंतर
= PR². (300+R) / (100 )3
= 4000x 64 ( 300 +8 ) / 100x100x100
= 4000x64x308 / 100x100x100
= 256x308/1000
= 78.848 रु
अभीष्ट उत्तर => (a) 78.848 रु
उदाहरण 3 - 243x247x545x743 में इकाई अंक क्या होगा - (a) 4
(b)5
(c) 2
(d)1
हल - दिया है , 243x247x545x743
243 में इकाई अंक = 3
247 में इकाई अंक = 7
545 में इकाई अंक = 5
743 में इकाई अंक = 3
चारों संख्याओं का इकाई अंक आपस में गुणा करने प्राप्त संख्या के इकाई अंक ही होगा -
= 3x7x5x3 =315 => 5
अभीष्ट उत्तर =>(b)5
उदाहरण 4 - मैक के फार्म में मुर्गियों एवं सुअरों की कुल संख्या 37 थी। सभी के कुल पैरों की संख्या 98 थी ,तो उसके फार्म में मुर्गियों एवं सुअरों की अलग-अलग संख्या क्या है ?
(a) 24 , 23
(b)25, 12
(c) 25,13
(d)24 ,13
हल - यदि सुअरों की संख्या X है ,तो मुर्गियों की संख्या = 37 -X
पैरों की संख्या = X x 4 + (37 -X )x 2
= 4X +74 -2X = 2X +74
प्रश्नानुसार समीकरण
2 X +74 = 98
2X = 98 -74 = 24
X =12
मुर्गियों की संख्या = 37 -12 = 25
अभीष्ट उत्तर =>(b)25, 12
उदाहरण 5- चीनी के मूल्य में 25 %की कमी होने पर खर्च में कितने प्रतिशत की वृध्दि की जाए की खर्च अपरिवर्तित रहे।
(a) 33.33 %
(b)23.33%
(c) 43.33%
(d) 13.33%
हल - Trick - किसी वस्तु के मूल्य में x % की कमी होने पर X x 100 / 100- X % की वृध्दि करने पर खर्च अपरिवर्तित रहेगा।
=> 25 x100/ 100-25
=> 2500/75=33.33%
अभीष्ट उत्तर =>(a) 33.33 %
उदाहरण 6 - एक परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों ने या तो भौतिक विषय लिया या गणित या दोनों विषय लिया है। भौतिक लेने वाले 65. 8% थे और गणित लेने वाले 59.2% है। कुल परीक्षार्थी 3000 थे। कितने लोग भौतिक और गणित दोनों लिए।
(a) 790
(b)760
(c) 750
(d) 740
हल - कुल 3000 परीक्षार्थियों में भौतिक लेने वालो की संख्या
=65.8 x3000/ 100= 1974
गणित लेने वालो की संख्या = 59.2x 3000/100= 1776
भौतिक एवं गणित लेने वालो की संख्या = 1974+1776
=3750
दोनों विषय लेने वालो संख्या = 3750-3000
= 750
अभीष्ट उत्तर =>(c) 750
उदाहरण 7 - यदि a :b =4 :3 तथा b :c =2 :3 , तब a :b :c का मान क्या होगा ?
(a) 3 :4 :5
(b) 8 :6 :9
(c) 9 :8 :6
(d) 8 :7 :6
हल - दिया है , a :b = 4 :3
∴ = (4 :3 )x 2 = 8 :6
∴ b :c = 2 :3
= ( 2 :3)x3 = 6 :9
तब a :b :c =8 :6 :9
अभीष्ट उत्तर =>(b) 8 :6 :9
उदाहरण 8 - एक अर्ध्दगोले का आयतन 19404 सेमी3 है इसकी त्रिज्या क्या होगी ?
(a) 21 सेमी
(b) 22 सेमी
(c) 11 सेमी
(d) 3 1 सेमी
हल - अर्ध्दगोले का आयतन = 2 /3 π r3
अतः 19404 = 2 /3 π r3
= 2 /3 x 22 /7 x r3
r3 = 9261
r = 3√9261
r = 21 सेमी
अभीष्ट उत्तर =>(a) 21 सेमी
उदाहरण 9 - 8 परिवारों की मासिक आय क्रमशः 950,1020,1200,1450,1500,1550,1600,1650 है तो माध्यिका ज्ञात कीजिये।
(a) 1550
(b) 1450
(c) 1200
(d) 1475
हल - मासिक आय का आरोही क्रम
950,1020,1200,1450,1500,1550,1600,1650
पदों की संख्या ( N )= 8 (सम है )
माध्यिका = N/2 वें पद का मान + ( N/2+1) वें पद का मान / 2
= 8 /2 वें पद का मान +(8 /2 +1) वें पद का मान /2
= 4 वें पद का मान + 5 वें पद का मान /2
= 1450 +1500/2 = 1475 रु
अभीष्ट उत्तर =>(d) 1475
उदाहरण 10 - 4,3,5,6,7,7,8,4,3,7,9,1,5 का बहुलक ज्ञात कीजिए ? (a) 6
(b) 7
(c) 9
(d) 4
हल- दिए गये आकड़ों में 7 सर्वाधिक तीन बार आया है अतः बहुलक 7 होगा।
अभीष्ट उत्तर => (b) 7
उदाहरण 11- एक परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों ने या तो हिंदी या अंग्रेजी या दोनों विषय लिए है हिंदी लेने वाले परीक्षार्थी 65. 8 % और अंग्रेजी लेने वाले परीक्षार्थी 59. 2 % थे। यदि कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2000 थी तो कितने लोग हिंदी एवं अंग्रेजी लिए |
(a) 750
(b) 700
(c) 600
(d) 500
हल - हिंदी लेने वाले परीक्षार्थी = 65. 8 %
अंग्रेजी लेने वाले परीक्षार्थी =59. 2 %
हिंदी और अंग्रेजी लेने वाले परीक्षार्थीकी कुल संख्या = 65. 8 % +59. 2 % =125 %
कुल परीक्षार्थियों की संख्या = 125 -100 = 25
अतः दोनों विषय लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या = 2000x25/100= 500
अभीष्ट उत्तर =>(d) 500
उदाहरण 12 - एक आयत की लम्बाई 30 % बढ़ा दी है तथा चौड़ाई 30 %कम कर है। नया क्षेत्रफल होगा ?
(a) 6% कम जाएगा
(b) 3 % कम जाएगा
(c) 9 % अधिक होगा
(d) 9 % कम जाएगा
हल - Trick नया क्षेत्रफल में %कमी = 30-30-30x30/100
= 0- 900/100 = -9
अभीष्ट उत्तर =>(d) 9 % कम जाएगा
उदाहरण 13 - - निम्नलिखित आकृतियों में त्रिभुजों की भुजा लम्बाई एवं कोण दर्शाये गये है। RHS सर्वांगसमता मानदण्ड़ को लागू करके बताइए ,कि त्रिभुज सर्वांगसम है या नहीं है?
(a) 🛆CAB ≅ 🛆BDC तो RHS सर्वांगसमता नहीं है|
(b)🛆CAB ≅ 🛆BDC तो RHS सर्वांगसमता है|
(c) 🛆CAB ≅ 🛆BDC तो S HS सर्वांगसमता है|
(d) 🛆CAB ≅ 🛆BDC तो S HS सर्वांगसमता नहीं है|
हल :-
उपर्युक्त चित्र के अनुसार
दिया है 🛆 CABतथा 🛆 BDC में
A C = DB = 3 cm
ㄥA = ረ D = 90 °
∴ 🛆CAB ≅ 🛆BDC तो RHS सर्वांगसमता है| अभीष्ट उत्तर => (b)🛆CAB ≅ 🛆BDC तो RHS सर्वांगसमता है|
उदाहरण 14 - किसी भिन्न के अंश और हर 2 :3 के अनुपात में है। यदि अंश में से 6 घटाया जाए ,तो परिणामी भिन्न मान प्रारम्भिक भिन्न का 2 /3 है प्रारम्भिक भिन्न का अंश है -
(a) 6
(b) 18
(c) 27
(d) 36
हल- मान प्रारम्भिक भिन्न = 2X /3X है
प्रश्नानुसार 2X -6 /3X = 2X /3X x 2 /3
X = 9
अंश = 2X =2x 9 =18
अभीष्ट उत्तर => (b) 18
उदाहरण 15 - एक घन के आयतन का उस गोले ,जो घन में पूर्णतया फिट किया जा सकेगा , के आयतन से अनुपात हो होगा।
(a) π :6
(b) 6 : π
(c) π :3
(d) 3 : π
हल - माना की गोले की त्रिज्या = r है
घन की भुजा = 2r
गोले का आयतन =4 /3 π r3
घन का आयतन = (2r)3 = 8 r3
∴ घन और गोले का आयतन का अनुपात = 8 r3 / 4 /3 π r3
= 6 : π
अभीष्ट उत्तर = (b) 6 : π
निष्कर्ष -
super tet mathematics madel paper'-2023 की जानकारी उदाहरण द्वारा दी गयी है जिसमे super tet mathematics के प्रश्न दिये गये है, वह Syllabus पर आधारित है | जिसका आप अध्ययन करके परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते है यदि आपको इस लेख में शामिल किये प्रश्न एवं उत्तर अच्छे लगे हो , तो आप अपने दोस्तों को share करे और Like करें। जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके।
धन्यवाद
0 Comments