Diagram Analysis /आरेख विश्लेषण पर आधारित परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न -उत्तर

 
नमस्कार दोस्तों ,Abexpert study में आप सभी का स्वागत है।  आज हम आरेख विश्लेषण के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नो के विषय में जानकारी देंगे। जो प्रश्न वेन आरेख से सम्बंधित होते है। जिसकी शुरुआत महान गणितज्ञ यूलर महोदय ने समुच्चयों को ज्यामितीय आकृतियों द्वारा व्यक्त किया है। जबकि यूलर की इस विधि का अधिक विकाश ब्रिटेन के गणितज्ञ जॉन वेन ने किया है ,इसलिए इस समुच्चय को व्यक्त करने वाली ज्यामितीय आकृतियों को वेन आरेख कहते है। इनको व्यक्त करने के साधन एवं समुच्चय कई अवयवों से मिलकर बनते है।          

 आरेख विश्लेषण  पर  आधारित प्रश्नो को हल करने आवश्यक तत्व - 

1 -  आरेख की आकृतियॉ एक -दूसरे से जुडी रहती है। 

2 - जिनके अन्दर विभिन्न स्थानों पर भिन्न -भिन्न संख्या या अक्षरों को व्यक्त किया। 

 3 -प्रत्येक आकृति एक विशिष्ट वर्ग का प्रतिनिधित्व   करती है। 


4-  प्रश्न को हल करने के लिए आकृति को ध्यान से देखकर ,संख्यां या वर्ग के प्रश्नो को हल करना चाहिए।  

5 - आकृति में कौन अंक या आकृति किसका प्रतिनिधित्व  करता है उसे पहचानना एवं देखना होता है। 

6 -पूछे गए प्रश्नो के अनुसार उत्तर देना होता है। 
      

 आरेख विश्लेषण  पर  आधारित प्रश्नो को  उदाहरण द्वारा हल करना-

आइए  हम आरेख  विश्लेषण पर आधारित प्रश्न उदाहरण  द्वारा समझने का प्रयास करेंगे। 


उदाहरण  1 - निम्ननलिखित आकृति में बलिष्ट  व  अनुशासित लड़कों को कौन से अंकप्रदर्शित करते है ?    
☐ =>  अनुशासित,   ㅁ=>    लड़के,   △=> लड़कियाँ ,   〇 => बलिष्ट 



(a ) 1

(b ) 2  

(c ) 6

(d ) 10 

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - (b ) 

दिये गये वेन आकृति का अवलोकन करने से पूछे गये प्रश्नो में, जो  अंक आयत ,वर्ग तथा वृत्त उभयनिष्ट क्षेत्र होगा। वही पूछे गए  उत्तर होगा अर्थात  ऐसे क्षेत्र  अंक 2 आता है। 

अभीष्ट उत्तर => (b ) 2  

उदाहरण  2- 40  खिलाड़ियों के  एक में समूह  कुछ क्रिकेट खेलते है ,कुछ फुटबाल खेलते है और कुछ दोनों। यदि 30 क्रिकेट खेलते है और20 दोनों खेलते है ,तो उन्हें वेन आरेख से निरूपित करने का सही तरीका कौन सा है ?

  

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण -(c)

हल -   कुल खिलाडिय = 40 

क्रिकेट खिलाडी = 30  

दोनों खिलाडी = 20 

केवल क्रिकेट =30 -20 = 10

केवल फुटबाल खिलाडी = 40 -( 20 +10 ) =10
\
अतः  दोनों खिलाड़ियों की संख्या = 20  

अभीष्ट उत्तर =>(c )

उदाहरण  3-  निम्नलिखित वेन आकृति हेतु दी गयी सूचनाओं का अध्ययन कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए -

वृत्त  सूचक  है शक्तिशाली का ,वर्ग सूचक है  लम्बे का और त्रिभुज सूचक है सैनिक अधिकारियों का तो बताइए शक्तिशाली ,सैनिक अधिकारी जो लम्बे नहीं है ,किस अंक द्वारा प्रदर्शित किये गए है।
(a ) 3 

(b ) 4   

(c ) 5 

(d ) 6  

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - (b ) 

प्रश्नानुसार दी गई कम का अध्ययन करने पर शक्तिशाली ,सैनिक अधिकारी जो लम्बे नहीं है ,के लिए उत्तर वही अंक होगा जो वृत्त और त्रिभुज का संयुक्त भाग हो ,और ऐसा क्षेत्र अंक 4  द्वारा प्रदर्शित किया गया है 
अभीष्ट उत्तर =>(b ) 4 
उदाहरण  4 -  निम्नलिखित वेन आकृति में से उस अंक को ज्ञात कीजिए जो केवल एक ही आकृति में मौजूद है। 

(a ) 3 

(b ) 4   

(c ) 5 

(d ) 6  

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - (b )  
प्रश्नानुसार दी गई आकृति का अध्ययन करने पर ज्ञात हुआ ,कि अंक 5 ही केवल ऐसा अंक है जो एक ही आकृति में मौजूद है। 
 अभीष्ट उत्तर =>(c ) 5 
उदाहरण  5 -दिए   हुए आरेख में त्रिभुज व्यक्त करता है लड़कियों को ,   वर्ग व्यक्त है खिलाड़ियों को और वृत्त व्यक्त करता है खेल शिक्षकों को। अब ज्ञात कीजिए लड़कियों को व्यक्त  करने आरेख के अंश में जो लड़कियां खिलाडी तो है ,पर खेल शिक्षक नहीं है ,वे किस अक्षर से व्यक्त की गई   है.

 
(a )B  

(b ) E   

(c ) D 

(d ) A  

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - ( a) 

 दी गई आकृति का प्रश्नानुसार अध्ययन करने पर चित्र का  वह भाग जो लड़कियों और  खिलाड़ियों को व्यक्त करता है ,पर खेल -शिक्षक  नहीं। अर्थात चित्र में त्रिभुज तथा वर्ग का उभयनिष्ट क्षेत्र अक्षर B से प्रदर्शित  किया  गया है।

अभीष्ट उत्तर => (a )B 

उदाहरण  6-   नीचे दिए गए आरेख में 500 प्रत्याशी जिनका अंग्रेजी ,हिंदी और गणित में परीक्षण हुआ है विविध परीक्षणों में कितने प्रत्याशी असफल हुए है ,इन्हे दर्शाया गया है। आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके आपको यह ज्ञात करना है कि  कम से कम दो विषयो में असफल प्रत्याशियों का प्रतिशत कितना है ?

(a )1.0  

(b ) 0.078   

(c ) 6.8

(d ) 7.8     

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - ( d )

प्रश्नानुसार , 

कम से कम दो विषयों में असफल प्रत्याशी = 12+ 12+5+10 = 39 

∵ कुल प्रत्याशयों की संख्या = 500 

∴कम  से कम दो विषयों में असफल प्रत्याशयों का प्रतिशत = 39 /500 x  100 

                                                                                        =  7.8
अभीष्ट उत्तर =>(d ) 7.8 

उदाहरण  7 -  नीचे दिया गया आरेख उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है ,जो अंग्रेजी ,   हिंदी या तमिल बोलते है आरेख का अध्ययन कीजिए और उन लोगों को पहचानिए जो न तो अंग्रेजी और न ही हिंदी बोलते है।

(a ) M+O+K 

(b ) M+N+O+K   

(c )  K

(d ) L+J+M+N+O    

उत्तर  एवं स्पष्टीकरण - ( c )

 दी गई आकृति का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के पश्चात पता चलता है कि प्रश्नानुसार k   उन लोगों  प्रतिनिधित्व करता है,जो न तो अंग्रेजी और न ही हिंदी बोलते है अर्थात तमिल  बोलते है। 

अभीष्ट उत्तर =>(c ) 

निष्कर्ष - 

आज आप ने जाना  कि आरेख विश्लेषण के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नो को किस विधि से सरल रूप से हल एवं स्पष्टीकरण किया जाता है। इस  अर्टिकलर आरेख विश्लेषण को उदाहरण द्वारा भी  समझाया गया है।जिसका  अभ्यास करके  परीक्षाओ में  सफलता  प्राप्त  कर  सकते है |   यदि यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को शेयर एवं लाइक करें। 

धन्यवाद 
  




Post a Comment

0 Comments