blood relations basics /रक्त संबंध के बारे में जानकारी
भूमिका :- भाषिक तर्क शक्ति परीक्षण के रक्त संबंध नामक प्रस्तुत अध्याय के अंतर्गत सभी प्रश्न सीधे तरीके से आपसी संबंधो पर आधारित होते है। रक्त संबंध के सभी प्रश्नो को विभिन्न परीक्षाओं में आसान विधि से हल करने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1. दिए गए तथ्यों का आशय द्वारा :-
=> हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में विभन्न प्रकार के संबंधों का निर्वाह करते है।
=>संबंधों को कुछ लोग जटिल भाषा में व्यक्त करके तथा कुछ घुमावदार शब्दों में प्रयोग करके अभ्यर्थी के समक्ष रखा जाता है।
=> अभ्यर्थी दिए गए तथ्य का आशय का अध्यय करके पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर दे।
2. संबंध संबध्दता द्वारा :-
=>रक्त संबंध संबंधी प्रश्नों में यह ध्यान देना आवश्यक है कि प्रायः संबंध एक -दूसरे से संबध्द होते है। यह संबंध पीढ़ी के अनुसार व्यक्तियों के बीच संबंध बनता है ,जो स्वयं की पीढ़ी से क्रमशः एक -दूसरी पीढ़ी तक परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है।
=>किसी व्यक्ति के साथ जो रिस्ता आपका होगा ,यही रिस्ता उस व्यक्ति के साथ आपके भाई -बहन का होगा।
3 . लिंग का ज्ञान द्वारा :-
=>संबंधित प्रश्नों को हल करने के पूर्व सभी सूचनाओं का यथा संभव से अध्ययन करे तथा दी गई सूचनाओं के आधार पर ही संबंधों की निश्चितता तक पहुंचे।
=>दो व्यक्तियों के बीच संबंध का निष्कर्ष निकालते समय इनमे शामिल लिंग के प्रति सजग रहे ,क्योकि दो व्यक्तयों के बीच के संबंध को परिभाषित करना उनका लिंग जाने बिना संभव नहीं है।
4 . कम से कम कथनो ं का प्रयोग द्वारा :-
=>जिस व्यक्ति के संबंध में पूछा गया हो सर्वप्रथम उससे संबंधित कथन को ही ले।
=>कम से कम कथनो ं का प्रयोग करके उस व्यक्ति तक पहुंचे जिसके संबंध में पूछा गया है।
5. संकेतों तथा आरेखों का प्रयोग द्वारा :-
=>रिश्ता संबंधी प्रश्नों को हल करने के लिए मानसिक संक्रिया कठिन तथा समय साध्य हो जाती है। साथ ही संक्रिया की प्रगति बीच में भूलने का भय रहता है।
रक्त संबंधी प्रश्नों को हल करने की विधियां :-
(1 )समीकरण विधि (2 ) आरेख विधि
उदाहरण :- P, Q की माँ है ,किन्तु Q ,P का पुत्र नहीं है। बताएं कि Q , P का कौन है |
समीकरण विधि से हल -
P→माँ →Q → पुत्र नहीं → P
Q→पुत्री →P
अभीष्ट उत्तर => Q , P का पुत्री है।
आरेख विधि से हल - [ P ]
↓
[ माता ] →→[Q ] →→↓
↓ ↓
[ पुत्री ]→→[p का पुत्र नहीं Q
अभीष्ट उत्तर => Q , P का पुत्री है।
प्रश्नों के प्रकार :-
प्रथम प्रकार के प्रश्न:-
उदाहरण 1:- किसी महिला की ओर संकेत करते हुए एक आदमी ने कहा '' वह मेरे दादा के एकलौते पुत्र की पुत्री है।" उस आदमी का उस महिला से क्या संबंध है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
[ व्यक्ति ]→→→→→ [दादा का इकलौता पुत्र ]
↓
[ व्यक्ति का पिता ]
↓
[ व्यक्ति के पिता की पुत्री ]
↓
[ व्यक्ति की बहन ]
उपर्युक्त का निष्कर्ष है कि महिला व्यक्ति की बहन।
उदाहरण 2 :- एक पुरुष ने एक महिला का परिचय कराते हुए कहा '' इसकी माँ मेरी सास की इकलौती पुत्री है '' उस पुरुष का महिला से क्या संबंध है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
[ पुरुष ]→→→→→ [पुरुष के सास की इकलौती पुत्री ]
↓
[ पुरुष की पत्नी ]
↓
[ पुरुष की पत्नी की पुत्री ]
↓
[ पुरुष की पुत्री ]
उपर्युक्त का निष्कर्ष है कि पुरुष का महिला से संबंध पिता का है।
उदाहरण 3 :-तस्वीर में एक आदमी की ओर इशारा करते हुए एक महिला ने कहा , " उसके भाई के पिता मेरे दादा के इकलौते पुत्र है '' महिला का तस्वीर के आदमी से क्या संबंध है।
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
[ महिला ]→→→→→ [महिला के दादा का इकलौता पुत्र ]
↓
[ महिला का पिता ]
↓
[ महिला के पिता का पुत्र ]
↓
[ महिला का भाई ]
↓
[ महिला के भाई का भाई ]
↓
[ महिला का भाई]
उपर्युक्त का निष्कर्ष है कि तस्वीर वाला आदमी ,महिला का भाई है।
द्वितीय प्रकार के प्रश्न:-
उदाहरण 4 :-P और Q भाई है। R और S बहनें है। P का पुत्र S का भाई है। Q तथा R में क्या रिश्ता है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
[ P का पुत्र ]→→→→→ [S का भाई ]
↓
[ S का पिता ]
↓
[ P ,S का पिता है ]
↓
[ P का भाई Q ]
↓
[ S का चाचा Q ]
↓
[ S और R बहनें है ]
↓
[R का चाचा Q ]
उपर्युक्त का निष्कर्ष है कि Q ,R का चाचा है।
उदाहरण 5 :-K भाई है X का ,Z पुत्र है X ,P जो K की पुत्री है ,N से व्याही है। G तथा X परस्पर बहनें है बवती बताइए G का Z से क्या संबंध है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
( K ) ← भाई ←(X ) ↖बहनें
↙ ↓ ↖
पुत्री ↙ पुत्र ↓ ( G )
( P ) ↓ ↗
↓ (Z )↗ मौसी
↓पति
(N )
उपर्युक्त का निष्कर्ष है कि G ,Z की मौसी होगी ,क्योकि C और X परस्पर बहनें है।
तृतीय प्रकार द्वारा :-
उदाहरण 6 :- छह व्यक्तयों A,B,C,D,Eएवं F के एक परिवार में निम्नलिखित संबंधों का परीक्षण कीजिए।
Ⅰ- पुरुषों की संख्या स्त्रियों की संख्या के बराबर है।
Ⅱ- A और E ,F के पुत्र है।
Ⅲ -D दो व्यक्तियों ,एक पुत्र और एक पुत्री की माता है।
Ⅳ-B ,A का पुत्र है।
Ⅴ-वर्तमान में परिवार में केवल एक ही विवाहिता जोडा है।
उपर्युक्त में से कौन -सा एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है। -
(1 ) A ,B और C सभी स्त्रियाँ है।
(2 ) A ,D का पति है।
( 3 )E और F ,D का संतानें है।
(4 ) D ,F की पौती है।
हल एवं स्पष्टीकरण :- प्रश्नानुसार निम्नांकित तथ्य स्पष्ट है-
A,B और Eपुरुष है
[पुरूषों की संख्या स्त्रियों की संख्या के बराबर है ]
अतः C ,D और F स्त्रियाँ है।
चूकि पुत्र B पुरुष एवं पुत्री C स्त्री है।
↑
तथा
[A ]और[ D] की संतानें है।
अतः निष्कर्ष →→[A ]→पति →[D ]
उदाहरण 7 :-यदि A + B का तात्पर्य A पिता है B , A x B का तात्पर्य A पत्नी है B की , A ÷ B तातपर्य A
माता है B की ,तो किसका तात्पर्य है P नानी है S की ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
( P ) ← माता ←(Q ) ↖पत्नी
↖ ↑ ↖
नानी माता ( R )
↖ ↑ ↗
↖ (S )↗ पिता
उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट हैकि P ÷ Q x R+S का तात्पर्य है P नानी है S की।
उदाहरण 8 :- एक तस्वीर को देखकर पुष्पा ने कहा , एक आदमी की पत्नी लक्ष्मी ,मेरी बेटी की बुआ की माँ है। पुष्पा लक्ष्मी से कैसे संबंधित है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
( आदमी ) (पुष्पा )
↓ ↓
लक्ष्मी ( बेटी )
↖ ↙
↖ (बुआ )
पुष्पा की बेटी की बुआ मॉ अर्थात पुष्पा की ननद की मां लक्ष्मी है। यानी लक्ष्मी की सास होगी। अतः लक्ष्मी पुष्पा होगी।
उदाहरण 9 :- B तथा Q भाई है। Q ,L का पुत्र है। L ,J का भाई है। J ,N का पुत्र है। B ,N से प्रकार संबंधित है ?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
↙(B ) ↘ ↔ भाई ↔ Q
दादा ↙ पिता ↘ ↓ पुत्र
N → → पुत्र → J →भाई → ( L )
↖ ↗
पिता
उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट हैकि B , N का पौत्र होगा ।
उदाहरण 10 :- यदि A + B का तात्पर्य A , B का पिता है , A - B का तात्पर्य A,B की माता है , A * B तात्पर्य A, B का भाई है ,तथा A % B का तात्पर्य A,B की बहन है ,हो तो P +Q *R -S में Q ,S से किस प्रकार संबंधित है?
हल एवं स्पष्टीकरण :- निम्नांकित आरेख द्वारा
P+Q = P, Q का पिता है।
Q *R = Q , R का भाई है।
R -S = R , S की माता है।
P
पिता ↑
Q ←← भाई ←R
↑ माता
↑
S
उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट हैकि Q, S का मामा होगा।
निष्कर्ष:- तर्क शक्ति परीक्षण के रक्त संबंध विभिन्न प्रकार से विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है ,जिसके माध्यम से परीक्षार्थिओं के मानसिक परीक्षण किया जाता है।
0 Comments