मैं सभी परीक्षार्थियों का Ab Expert study में स्वागत हूँ। आज कम्पटीशन इतना बढ़ गया है, कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी की आवश्यकता है। किन्तु वर्तमान समय में नौकरी आसानी से नहीं मिलती है। सरकारी नौकरी पाने के लिये ,बहुत सारे विषयो का अध्ययन करना पड़ता है। जिसमे Mathematics विषय से हर परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से प्रश्न पूछे जाते है।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा super tet की परीक्षा में मैथमेटिक्स से 20 नम्बर के प्रश्न पूछे जायेगे। आगे इस Article में super tet mathematics exams madel paper'-2022-Ⅲ में पूछे जाने वाले प्रश्नो को शामिल किया गया है। जिसका आप अध्ययन करके अच्छे नम्बर प्राप्त कर सकते है। यह मॉडल पेपर syllebus पर आधारित है।
super tet mathematic exams madel paper'-2022-Ⅲ
प्रश्न 1- किसी वस्तु को 524 रु०में बेचने से उतना ही लाभ होना है जितना 452 रु० बेचने से हानि होती है ,तो उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या होगा ?
(a ) 524
(b )452
(c ) 488
(d ) 432
हल- trick - 452 -हानि <----- क्रय मूल्य-----> 524
1 <= अनुपात => 1
अनुपात = 1 +1 =2
दी गयी दोनों संख्या का अंतर = 524 -452 = 7 2
अनुपात = दी गयी दोनों संख्या का अंतर
2 =72
∴ 1= 36
क्रय मूल्य =452 +36 =488या
=524 -36 =488
अभीष्ट उत्तर =>(c ) 488
प्रश्न 2 - यदि a *b =(a x b )+b है तो 5 * 7 का मान क्या होगा ?
(a ) 41
(b )52
(c ) 42
(d ) 32
हल -प्रश्नानुसार a *b =(a x b )+b
5 * 7 = (5x 7 )+7 = 42
अभीष्ट उत्तर =>(c ) 42
प्रश्न 3 -14 छात्रों के प्राप्तांको का औसत 71 था लेकिन बाद में पता चला कि एक छात्रा के प्राप्यंक 70 की बजाय 42 और दूसरे 32 के स्थान पर 102 चढ़ गये थे। अतः सही औसत ज्ञात कीजिए।
(a ) 67
(b )68
(c ) 69
(d ) 66
हल - Trick- सबसे पहले सही और गलत अंको का अंतर ज्ञात करना है।
सही - गलत
70 = 42
32 = 102
____________
योग- 102 = 144
अंतर =144 -102 =42
औसत = 42 /14 = 3
सही औसत = 71 -3 = 68
अभीष्ट उत्तर => (b )68
प्रश्न 4 - 0.39393939 ---बराबर है।
(a ) 39 /100
(b )13/33
(c ) 13 / 39
(d ) 39/990
हल -माना x =0. 393939 ---- (1 )
∴ 100x =39.393 939 --- (2 )
समीकरण 1 और 2 से
100x -x =39.393 939-0. 393939
99x =39
x =39 /99 =13 /39
अभीष्ट उत्तर => (c ) 13 / 39
प्रश्न 5 -कोई धन चक्रवृद्धि व्याज की दर से 15 वर्ष में दोगुना हो जाता है। कितने वर्ष में यह अपने से 8 गुना हो जायेगा।
(a ) 20 वर्ष
(b ) 25 वर्ष
(c ) 40 वर्ष
(d ) 45 वर्ष
हल -माना धन = x ,15 वर्ष में = 2x ,
चक्रवृद्धि मिश्रधन =मूलधन (1 + r/100 )15
2x = x (1 + r/100 )15
दो पक्षों का घन करने पर
23 = [ (1 + r/100 )15 ]3
8 = (1 + r/100 )45
समय =45 वर्ष
अभीष्ट उत्तर => (d ) 45 वर्ष
प्रश्न 6 -किसी परीक्षा में 51 %परीक्षार्थी गणित में फेल हुए और 45 %अंग्रेजी फेल हुए। यदि 21 %परीक्षार्थी दोनों विषयो में फेल हुए हो और 169 परीक्षार्थी पास हुए हो ,तो कुल परीक्षार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(a ) 675
(b ) 600
(c )676
(d ) 576
हल -दोनों विषयो में पास परीक्षार्थियों का प्रतिशत
=100 -(51 +45 -21 )
= 100 -75
= 25
कुल परीक्षार्थियों की संख्या =100 /25 x 169 = 676
अभीष्ट उत्तर =>(c )676
प्रश्न 7 -(16 )0.18 x (256 )0.16 = ? में प्रश्नचिन्ह के स्थान पर क्या होगा ?
(a ) 3
(b )64
(c ) 8
(d ) 4
हल - (16 )0.18 x (256 )0.16
=(4)2 x0. 18 x (4)4 x0. 16
= (4)2 x0. 18 x (4)4 x0. 16
= (4)0.3 6 +0. 64 = 4 1 =4
अभीष्ट उत्तर =>(d ) 4
प्रश्न8 -दो संख्याओं का ल ० स ० 4284 और म ० स ० 34 है। यदि उन संख्याओं में से एक संख्या 204 हो ,तो दूसरी संख्या क्या होगी ?
(a ) 700
(b )714
(c ) 814
(d ) 900
हल - सूत्र -पहली संख्या x दूसरी संख्या = ल ० स x म ० स ०
204x दूसरी संख्या = 4284 x 34
दूसरी संख्या = 4284 x 34/204
= 714
अभीष्ट उत्तर => (b )714
प्रश्न 9 - यदि एक वर्ग के अन्तः वृत्त का क्षेत्रफल 9 π वर्ग सेमी है ,तो वर्ग का क्षेत्रफल होगा।
(a ) 24 वर्ग सेमी
(b )30 वर्ग सेमी
(c ) 36 वर्ग सेमी
(d ) 81 वर्ग सेमी
हल - माना वर्ग के अन्तः वृत्त की त्रिज्या r है
प्रश्नानुसार- वृत्त क्षेत्रफल=π r2 = 9 π
r2 = 9
r =3
वृत्त का व्यास = 3 x 2 =6
वर्ग का क्षेत्रफल =6 x 6 =36 वर्ग सेमी
अभीष्ट उत्तर =>(c ) 36 वर्ग सेमी
प्रश्न 10- त्रिभुज के तीनो कोण क्रमशः (2x +10) ° (x +20) °औऱ (x -10)° हैं तो यह कौन कोण का त्रिभुज
है ? ज्ञात कीजिए।
(a ) सम बहु त्रिभुज
(b ) समकोण त्रिभुज
(c )न्यूनकोण त्रिभुज
(d ) अधिककोण त्रिभुज
हल - त्रिभुज के तीनो कोण का योग = 180°
=> (2x +10) ° + (x +20) ° +(x -10)° = 180°
=> 4x+20 ° =180°
=> x = 160° /4 = 40°
त्रिभुज के तीनों = > (80 +10) ° , (40 +20) ° ,(40 -10)°
=> 90° , 60°, 30°
अभीष्ट उत्तर => (b ) समकोण त्रिभुज
प्रश्न 11- निम्नलिखित आकृतियों में त्रिभुजों की भुजा लम्बाई एवं कोण दर्शाये गये है। RHS सर्वांगसमता मानदण्ड़ को लागू करके बताइए ,कि त्रिभुज सर्वांगसम है या नहीं है?
(a ) सर्वांगसमता है|
(b ) सर्वांगसमता नहीं है|
(c ) दोनों सर्वांगसमता नहीं है|
(d ) कोई नहीं है|
हल :-
उपर्युक्त चित्र के अनुसार
दिया है 🛆 CABतथा 🛆 BDC में
A C = DB = 3
CB = 3 cm
ㄥA = ረ D = 90 °
∴ 🛆CAB ≅ 🛆BDC तो RHS सर्वांगसमता है|
अभीष्ट उत्तर =>(a ) सर्वांगसमता है|
प्रश्न 12- 207 x 781 x 39 x 94 के गुणनफल का इकाई अंक क्या होगा ?
(a ) 9
(b )3
(c ) 2
(d ) 1
हल - 207 x 781 x 39 x 94का इकाई अंक
= 7 x 1 x 9 x 4 (सभी अंको का इकाई अंक लिख कर गुणा करे )
= 7 x 36 (सभी अंको का इकाई अंक लिख कर गुणा करे )
= 42
= 2 इकाई अंक
अभीष्ट उत्तर => (c ) 2
प्रश्न 13 - 0. 426x0.426-0.174x0.174/0.426-0.174 का मान क्या होगा ?
(a ) 0.5
(b )0.6
(c ) 0.7
(d ) 0.4
हल - सूत्र a 2- b2 = (a-b )(a+b)
दियाहै 0. 426x0.426-0.174x0.174/0.426-0.174
सूत्र अनुसार = (0.426+0.174)(0.426-0.174)/0.426-0.174
= 0.426+0.174 = 0.6
अभीष्ट उत्तर =>(b )0.6
प्रश्न 14- किसी वर्ग भुजा को 10 %बढ़ाने पर वर्ग का क्षेत्रफल कितना प्रतिशत बढ़ जायेगा ?
(a ) 21
(b )31
(c ) 25
(d ) 40
हल - Trick -वर्ग के क्षेत्रफल में वृदि %= 2r +r2 /100
= 2 x 10+102 /100
= 20 +100 /100
= 20 +1 =21
अभीष्ट उत्तर => (a ) 21
प्रश्न15- एक व्यक्ति दो किताबे 40 -40 रु ० में खरीदता है। एक किताब को बेचने पर 10 %लाभ तथा दूसरी किताब बेचने पर 10% हानि होती है। लाभ या हानि % ज्ञात कीजिए।
(a ) लाभ हुआ
(b ) न लाभ ,न हानि
(c ) 1 % हानि
(d ) 1 %लाभ
हल - दोनों किताबो का क्रय मूल्य = 2 x 40 =80
एक किताब का विक्रय मूल्य =क्रय मूल्य x (100 +लाभ %)/100
= 40 x (100 +10 )/100
= 40 x 110 /100 =44
दूसरी किताब का विक्रय मूल्य =क्रय मूल्य x (100 -हानि %)/100
= 40 x (100-10 )/100
= 40 x 90 /100 =36
दोनों का विक्रय मूल्य = 44 +36 = 80
दोनों किताबो का क्रय मूल्य =दोनों का विक्रय मूल्य = 80
अभीष्ट उत्तर =>(b ) न लाभ ,न हानि
प्रश्न 16 - 500 रु ० के 4 %की दर से 2 वर्ष के चक्रवृद्वि तथा साधारण व्याज में अन्तर होगा।
(a ) 80
(b ) 8
(c ) 0.80
(d ) .08
हल - साधारण व्याज =मूलधन x दर x समय /100
= 500 x 4 x 2 /100 = 40 रु ०
चक्रवृद्वि व्याज = चक्रवृद्वि मिश्रधन -मूलधन
= 500 (1 + r /100)n -500
= 500[ (1 +4 100)2 -1 ]
= 500 [26 /25 x 26 /25 -1 ]
= 500 x 51 /625 =40 .80
चक्रवृद्वि तथा साधारण व्याज में अन्तर =40 .80 -40=0 .80
अभीष्ट उत्तर =>(c ) 0.80
प्रश्न 17-2,8,3,7,4,6,7 की माध्यिका और 2,9.3,4,9,6,9 के बहुलक का औसत मान है।
(a ) 7.5
(b ) 6
(c ) 5
(d ) 4
हल- 2,8,3,7,4,6,7 का आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर 2,3,4,6,7,7,8
माध्यिका= ( N+1/2)वें पद का मान
= (7 +1/2) वें पद का मान
= चौथे पद का मान = 6
2,9.3,4,9,6,9 के बहुलक = 9 है।
माध्यिकाऔर बहुलक का औसत = (6 +9) /2 = 7. 5
अभीष्ट उत्तर =>(a ) 7.5
प्रश्न 18 -निम्नलिखित विक्षेपण की मापों में कौन विचार -मान की इकाई से स्वत्रन्त्र होती है।
(a ) प्रसरण
(b ) मानक विचलन
(c ) मध्य विचलन
(d ) विचलन गुणांक
अभीष्ट उत्तर => (d ) विचलन गुणांक
प्रश्न 19 -निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक संख्या है ?
(a ) 0
(b ) 1/2
(c ) -3
(d ) 4
अभीष्ट उत्तर => (d ) 4
प्रश्न 20- एक त्रिभुज के दो कोणों B तथा C के अतःद्वको का बीच का कोण 120
°
है, तो कोण A का मान होगा।
हल - अन्तः केंद्र =कोणोंर्द्धक के कटान विन्दु के बराबर होते है।
निष्कर्ष :-
आशा है कि आप सभी को इस Article में super tet mathematics exams madel paper'-2022-Ⅲ में परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नो को शामिल किया गया है।जो syllebus पर आधारित मॉडल पेपर तैयार किये गये है। जिसको आप अध्ययन करके up super tet की परीक्षाओ में सफलता प्राप्त कर सकते है। यदि आपको इस लेख में शामिल किये प्रश्न एवं उत्तर अच्छे लगे हो , तो आप अपने दोस्तों को share करे और Like करें। जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके।
धन्यवाद
0 Comments