भूमिका :- हमारे दैनिक जीवन में व्यावहरिक रूप से प्रतिदिन छोटा -बड़ा ,कम -अधिक ,नीचे -ऊपर ,आय -व्यय इत्यादि ,जैसे तुलनात्मक शव्दों की आवश्यकताउस पड़ती रहती है तुलना दो प्रकार से करनी पड़ती है ,पहला अंतर् के माध्यम से ,जेसे कौन किससे कितना बड़ा ,कौन किससे कितना अधिक ,कौन किससे कितना छोटा ,कौन किससे कितना कम और दूसरा किससे कितना गुना बड़ा ,कौन किससे कितना गुना अधिक इत्यादि ,इस प्रकार के प्रश्नो का हल करने के लिए कौन विधिओ का उपयुक्त होगी ? इसलिए हम दोनों की उम्र की तुलना अंतर् के माध्यम से करते है की श्याम की उम्र 40 वर्ष है उसके बड़े भाई राम की उम्र 60 वर्ष है तो राम -श्याम से कितना बड़ा है अर्थात 20 बड़ा है | दूसरा एक लड़के की उम्र 20 वर्ष है उसके पिता की उम्र 60 वर्ष है तो पुत्र से पिताकी उम्र कितना गुना अधिक होंगे 60 /20 =3 /1 =3 :1 अर्थात पिता की उम्र पुत्र की उम्र से तीन गुनी है इस प्रकर के प्रश्नो को उत्तर के लिए अनुपात और समानुपात की आवश्यकता पड़ती है |
अनुपात(Ratio ):- समान जाति के किन्ही दो राशियों के परस्पर आपस में सम्बन्ध को ,जिससे यह बोध हो कि दूसरी राशि ,पहली राशि की कितनी गुनी है इसे व्यक्त करने को अनुपात कहते है| दो राशियों का अनुपात उसे भिन्न के द्वारा या भाग द्वारा प्रगट किया जाता है जिसकी पहली राशि अंश और दूसरी राशि हर होती है | दोनों राशियां एक ही इकाई में होती है अनुपात को (:)चिंह द्वारा दर्शाया जाता है
प्रथम राशि | |द्वितीय राशि | अन्तर | भाग | अनुपात 5 | 3 | 5 -3 = 2 |5 /3=5 /3 | 5 : 3
अनुपात दो संख्याओं की भाग द्वारा तुलना करने से ज्ञात होता है कि एक संख्या दूसरी संख्या की कितनी गुनी है अर्थात कौन सा भाग है |
अतः 12 ,24 ,24 ,48 समानुपात में है
अर्थात 12 :24 : :24 :48
चतुर्थानुपाती (Quadrature ):- जब चार राशियां समानुपाती हो तो किसी तीन राशियां का मान ज्ञात होने पर चौथी राशि का मान ज्ञात किया जा सकता है इसे समानुपात के चौथे पद को चतुर्थानुपाती कहते है |
उदाहरण - 25,15 और 40 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए |
हल -माना चतुर्थानुपाती Y है 25 :15 : : 40 :Y 25 Y =15 x 40 Y =15 x 40 /25 =24 Y =24
विततानुपात( Continued proportion ):- समान जाति के तीन पदों को उस समय विततानुपाती कहते है , जब पहलेऔर दूसरे पदों का अनुपात दूसरे और तीसरे पदों के अनुपात के बराबर हो |
जैसे -5 ,10 ,20 विततानुपातीहै क्योकि 5 :10 : :10 : 20
यदि a ,b ,c विततानुपाती हैतो a :b : : b :c a /b =b / c b 2 = a c दूसरी राशि को पहली और तीसरी का
मध्यानुपात (Mean Proportional )कहते है ,अतः दो राशियों के मध्यानुपाती का वर्ग ,उन राशियों के गुणनफल के समान होता है |
उदाहरण - 64 और 81 का मध्यानुपाती ज्ञात की कीजिए |
हल - प्रथन विधि - माना मध्यानुपातीY है 64 :Y : :Y :81 Y x Y =64 x 81 , Y 2 = 64 x 81 Y =√ 64 x 81=8 x 9 =72
द्वितीय विधि - सूत्र- b 2 = a c b = √ a c = √ 64 x 81= 8 x 9 =72
तृतीयानुपाती:- (Third proportional ) b 2 = a c , c = b 2 /a जहां c तृतीयानुपाती कहते है ,तीसरी राशि को पहली और दूसरी राशि की तृतीयानुपाती कहते है|
उदाहरण - 9 और 6 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए |
हल - सूत्र- b 2 = a c c = b 2 /a = 6 2 / 9 =36 /9 = 4
अनुलोम समानुपात (Direct proportion):- जब दो राशियां X और Y इस प्रकार से संबन्धित हो कि जब X के बढ़ने पर दूसरी राशि Y में उसी अनुपात में वृद्धि होगी अथवा X घटने पर Y भी उसी अनुपात में कम होगा तो ये राशियां अनुलोम समानुपात कहलाती है | X /Y का मान दोनों स्थितियों में अचर होता है ,अनुलोम समानुपात का संबन्ध तीरो को एक ही दिशा में लगाकर ( ⬇️) व्यक्त किया जाता है |
उदाहरण -एक रेलगाड़ी 2 घण्टे में 120 किमी दूरी तय करती है ,उसी चाल से वह 5 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी ?
हल - समय (घण्टे ) -------------- दूरी( किमी ) ( ⬇️) 2 ( ⬇️) 120 5 X 5 /2 =X /120 ,X =120x 5 /2 =300 किमी नोट -जो ज्ञात करना है उस तरफ का तीर हमेशा नीचे रहेगा ,जो ज्ञात है उसमे यदि कम करने पर ज्ञात करने वाली संख्या कम होगी तो तीर हमेशा नीचे रहेगी |
यदि दाम बढ़ेगा तो तीर हमेशा ऊपर की ओर रहेगी | कम - ( ⬇️) ,अधिक - ( ↑ )
.
6 आदमी = 3 x 3=9 औरत कुल औरत =9 +11 =20 औरत ----- दिन ↑ 12 25 ⬇️ 20 X 12 /20 =X /25 X =25 x 12 /20 =15 -उत्तर
उदाहरण (3)-यदि 3पुरुष या 5 महिलाये किसी काम को 17 दिन में कर सकते है तो बताइए कि 7 पुरुष और 11 महिलाये उसी काम को कितने दिन में कर सकते है ?
हल प्रश्नानुसार, 3पुरुष =5 महिलाये 1 पुरुष =5/3 महिलाये =7 x 5 /3 =35 /3 ,
कुल महिलाये = 35 /3 +11 /1 = 68 /3 महिलाये -------------- दिन ↑ 5 17 ⬇️ 68 /3 X 5 /68 /3 = X /17 X=5 x 17 x 3 /68 =15 /3 =3 .7 5 दिन - उत्तर
उदाहरण (4 )-दो संख्याओं 5 और 8 के अनुपात में है यदि प्रत्येक में 12 जोड़ दिया जाय तो उनका अनुपात 3 और 4 हो जाता है प्रथम संख्या होगी |
हल - प्रश्नानुसार, माना संख्या =5X ,8X 5X+12 / 8X +12 =3 /4 20X+48 =24X +36 4X=12 X =12 /4 =3 प्रथम संख्या=5 x 3 =15 -उत्तर
उदाहरण (5 )- एक थैली में 1 रु ० ,50 पैसे तथा 25 पैसे के सिक्के 5 ,6 ,8 के अनुपात में है यदि थैली कुल धन या मूल्य 210 रु ० हो तो प्रत्येक प्रकार के सिक्कों की संख्या कितनी है ? हल - प्रश्नानुसार, दिए गये थैली मे रूपयो का अनुपात =1रु ० : 50 0पैसे : 25 पैसे सिक्को का अनुपात = 5 : 6 : 8 मूल्यों का अनुपात = 5 : 3 : 2
( नोट - 1 रु ० =1 सिक्के, 50 पैसे = 2 सिक्के, 25 पैसे=4 सिक्के )
मूल्यों का कुल योग = 5 +3 +2 =10 प्रत्येक प्रकार के सिक्को के मूल्य :- 1 रु ० का मूल्य =210 x 5 /10 =105 रु ० 50 पैसे का मूल्य =210 x 3 /10= 63 रु ० 25 पैसे का मूल्य =210 x 2 /10= 42 रु ० सिक्कों की संख्या - 1 रु ० सिक्कों संख्या =105 x 1 =105 50 पैसे के सिक्कों संख्या=63 x 2 =126 25 पैसे के सिक्कों संख्या=42 x 4 =16-उत्तर
निष्कर्ष :- 1 - अनुपात केवल (एक प्रकार भी राशियों )सजातीय राशियों में होता है |
2 - अनुपात की कोई मात्रक (इकाई )नहीं होता है |
3 -अनुपातों को अपने लघुत्तम रूप में व्यक्त किया जा सकता है |
4 -अनुपात को सरलतम रूप में लिखा जाता है |
5 -अनुपात में कोई पद शून्य नहीं होता है |
6- अनुपात एक भिन्न है |
7 -अनुपात के दोनों पदों को किसी एक संख्या से त में कुछअन्तर नहीं पड़ता है |
8 -अनुपातसरल रूप में दशमलव में बदल सकते है |
9- जीवन में अनुपात एवं समानुपात का अनुप्रयोग बहुलता से किया जाता है जिससे मूल्य ,संख्याओं,वस्तुओ , सामग्रीय ,इत्यादि की जानकारी अनुपात और समानुपात द्वारा ज्ञात किया जाता है कि मूल्यों का बितरण सही -सही अनुपात या समानुपात में किया जा सके|
0 Comments